
रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांग जन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समाज को यह समझने का अवसर देता है ।
कि दिव्यांग जन किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज वही है।
जो सभी को बराबरी का अवसर प्रदान करे और किसी भी व्यक्ति को उसकी शारीरिक सिमाओं के कारण पिछे नही रहने दे। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनो के अधिकार सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं सहायता उपकरण कौशल विकास रोजगार अवसर समाजिक सुरक्षा और अनुकूल वातावरण निर्माण के लिए अनेक योजनाएं सुदृढ़ रूप से लागू की जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनो को मुख्य धारा में समान और सशक्त भागिदारी दिलाने का है। ताकि वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश देता है।




