कोरबाछत्तीसगढ़

बिंझरा में हांथी के कुचलने से  ‌फिर एक महिला की गई जान।

 

कोरबा// कटघोरा वन मंडल परिक्षेत्र अन्तर्गत बिंझरा चंदनपुर‌ में आज दिनांक 18/12/2025 दिन गुरुवार सुबह का लगभग 5.30 बजे महिला हीना निर्मलकर उम्र लगभग 28 वर्ष अपने पति बबलू निर्मलकर के साथ दिशा मैदान के लिए नदी जा रहे थे, इस दरम्यान जंगली हांथी के द्वारा पति-पत्नी दोनों को दौड़ाया गया।

और किसी तरह बब्लू निर्मलकर ने दौड़ कर अपनी जान तो बचा ली, परन्तु अपनी पत्नी हीना निर्मलकार को नहीं बचा पाया।

और हांथी ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया।

जिसके कारण मौके पर ही उसकी पत्नी हीना निर्मलकर की मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और वहीं सूचना मिलते ही कटघोरा D.F.O. श्री कुमार निशांत की निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची है। और मामले की संज्ञान ले रही है।

बतादें कल दिनांक 17/12/2025 को भी पाली वनमण्डल क्षेत्र बारी उमराव में भी एक महिला की जंगली हाथी

के ही कुचलने से मृत्यु हो गई थी।

इस प्रकार लगातार हाथी का तांडव पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!