https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
घटना – कोंछ जिला जालौन उ प्र की पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के दो शातिर बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; सोने-चाँदी के जेवर व अवैध हथियार बरामद
N M भारत न्यूज़ 24x7 लाइव
घटना – कोंछ जिला जालौन उ प्र की पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के दो शातिर बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; सोने-चाँदी के जेवर व अवैध हथियार बरामद
डा०जितेन्द्र कुमार द्विवेदी जिला जालौन उ प्र
कोंच (जालौन), 02 दिसंबर। एसओजी/सर्विलांस टीम जालौन एवं थाना कोतवाली कोंच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अंतर्राज्यीय चोरी, छिनैती एवं टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को घेराबंदी की। कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम दिरावटी-भेंड़ संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गोली लगी और वे घायल हो गये। दोनों घायल अभियुक्तों समेत कुल चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य अभियुक्त फरार होने में सफल रहे। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में बरामदगी की है, जिसमें: 02 अवैध तमंचा/कट्टा भारी मात्रा मे
