ग्राम जवाली में त्रिदिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक।

कोरबा//कटघोरा विकास खंड अन्तर्गत सतनाम कल्याण समिति ग्राम जवाली द्वारा वर्ष 2025 का त्रिदिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन जोड़ा जैतखाम जवाली जिला कोरबा में संपन्न होगा।
जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष संजय पाटले एवं उपाध्यक्ष रामकुमार बंजारे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 सोमवार को शाम 6 बजे जोड़ा जैतखाम में भव्य आरती के साथ की जाएगी। आरती के बाद पंथी नृत्य डांस प्रतियोगिता का विशेष आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार एवं सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
30 दिसंबर 2025 मंगलवार को बाहर से आए हुए पंथी नर्तक दल द्वारा आकर्षक पंथी नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
समारोह का समापन 31 दिसंबर 2025, बुधवार को होगा, जिसमें डीजे साउंड के साथ परमपूज्य गुरु घासी दास बाबा जी के ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी। रात्रि 5 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पेशकश की जाएगी।
सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका तारा कुलकर्णी कला मंच द्वारा पंथी नृत्य एवं गुरु भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। सतनाम कल्याण समिति जवाली द्वारा समस्त मानव समाज को इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया जा रहा है।




