
कोरबा// पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारी माटी सरपंच श्री गंगा राम मरकाम जी के द्वारा पंचायत के आश्रित ग्राम रानीगढ़ी में बीरबल सिंह कुशराम घर के पास दिनांक 27.12.2025 दिन शनिवार को स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की ओर से नया हैंडपंप लगवाया गया।
जिससे मोहल्ले वासियों को अब पानी की किल्लत से भारी राहत मिलेगी।
बतादें रानीगढ़ी ग्राम, पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के दुर्गम क्षेत्रों में से एक है। वहीं हैंड पंप नहीं होने के कारण पानी के लिए ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या
गर्मी के दिनों में और भी ज्यादा देखने को मिल रही थी।
लेकिन सरपंच श्री गंगा राम जी के अथक प्रयास से अंततः नया हैंडपंप लगने से ग्रामीणों को भारी राहत मिली है। जिससे पूरे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर सरपंच गंगा राम मरकाम जी उप सरपंच, पंच पति अर्जुन सिंह आयम, बीर सिंह मरकाम, समल सिंह, देवनारायण उरैती एवं सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।




