जजगी में हुआ परंपरागत कृषि विकास कार्यक्रम किसानों ने लिया बढ़चढ़ हिस्सा

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम जजगी में उपसंचालक कृषि श्री देवेंद्र पाल
सिंह कोरबा के मार्गदर्शन में दिनांक 07/11/2025 को पोड़ी खुर्द ,जजगी ग्राम पंचायत के कृषकों को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अखिलेश कुमार देवांगन द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत विस्तार से परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी प्रदाय किया गया।
एवं कृषकों को सुगंधित किस्म के धान की खेती एवं कृषकों को प्रमाणीकरण के साथ साथ उनके उत्पाद का मूल्य मार्केट में कैसे बढ़ाना है एफ पी ओ के माध्यम से कृषकों के उत्पाद को मार्केट तक अच्छे मूल्य के साथ कैसे विक्रय करना है।
कि जानकारी दी गई ,कृषकों कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ उठाने एवं कृषि के नई तकनीकी को अपनाने की लिए सलाह दिया गया।
एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री जितेंद्र पुहुप , श्री सुधीर विंध्यराज द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जितने पात्र कृषक है सभी का पंजीयन कराने को आग्रह किया गया।
शतप्रतिशत सैचुरेटेड करने का सलाह दिया गया , आधार सीडिंग , लैंड सीडिंग , ई के वाई सी की जानकारी प्रदाय किया गया । पी एम डी डी वाय योजना की जानकारी प्रदाय किया गया और इस योजना से तैयार किया जा रहे बेस लाइन सर्वे की जानकारी दी गई जिसने कृषकों को पूर्ण सहयोग देने के लिए आग्रह किया गया ,इस योजना के तहत कृषि विभाग के 19 योजनाओं की जानकारी दी गई उसका कैसे लाभान्वित हो सकते है। कैसे योजनाओं में शामिल हो सकते है
कि जानकारी प्रदाय किया गया। इस योजना के तहत पी एम किसान , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत नए क्लस्टर तैयार करने, पी एम आशा अंतर्गत दलहनी एवं तिलहनी का पंजीयन संबंधित ,कृषि सेवा केंद्र स्थापना को जानकारी, स्वाइल हेल्थ कार्ड की जानकारी प्रदाय किया गया , साथ साथ धान बेचने वाले कृषक जिनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है बनवाने के लिए सलाह दिया गया 100 परसेंट केसीसी बनवाने को कहा गया उसका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं नेशनल मिशन ओडिबल ऑयल ऑयल सीड अंतरंग सरसों प्रदर्शन को लाइन sowing एवं खेती के नई तकनीकी से करने को सलाह दिया गया , धान बेचने वाले कृषकों जिनका खसरा नहीं जुड़ पाया है agristack में उनको कैसे जोड़ना है सी एस सी से कि जानकारी प्रदाय किया गया ,कार्यक्रम में पौंडीखुर्द सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी इव कृषक मित्र के साथ कृषक गण उपस्थित रहे ।।।।




