

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलके में पीडीएम विक्रेता द्वारा चांवल वितरण में घोटाला का मामला सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जलके के हितग्राही धरम यादव पुर्व उपसरपंच एवं वर्तमान वार्ड पंच, सुखदेव खैरवारवार्ड पंच पति का राशन कार्ड से चावल कटौती किया गया है और उनका कहना है कि ई केवाईसी के नाम पर गरीबों का राशन छीनी जा रही है।
जबकि जिस राशन कार्ड में 5 परिवार हैं और एक व्यक्ति का ई केवाईसी नहीं हुआ है, तब भी 4 व्यक्तियों को 35 किलो राशन देना है। किसी राशन कार्ड में 4 व्यक्ति हैं जिसमें 1 व्यक्ति का ई केवाईसी नहीं हुआ है तो, 3 व्यक्ति को 35 किलो देने की प्रावधान है जबकि 28 किलो राशन दिया जा रहा है।
इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व उप सरपंच पति एवं वर्तमान वार्ड पंच धरम लाल यादव ने सरपंच पति नरेंद्र सिंह राज सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर उपसरपंच राजेंद्र सिंह एवं पंचों को जानकारी दिया। इसके तुरंत बाद सरपंच पति के द्वारा विक्रेता मनोज कुमार को पंचायत भवन में बुलाया गया और इस घोटाले का पूछताछ किया गया। जिसमें मनोज कुमार द्वारा गलती को स्वीकार किया गया है।
इससे अब अंदाजा लगा सकते हैं कि,ऐसे और कितने हितग्राहियों को राशन नहीं दिए होंगे क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में सीधे-सादे कम पढे लिखे लोग रहते हैं, जिनको जितना राशन मिला उतना ही लेकर घर चले जाते हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चना शक्कर का भी 3रु हर कार्ड धारियों से अधिक लिया जा रहा है।
जबकि चना शक्कर का वास्तविक मूल्य 27रु है लेकिन विक्रेता के द्वारा 30रु लिया जा रहा है। बतादें जल्के पंचायत में कुल 830राशन कार्ड धारी हैं। ऐसे में लगभग 2500रु हर महीने वितरक के पॉकेट मेंअवैध रूप से आ रहे हैं।
पूरी जानकारी तो तब पता चलेगी जब खाद्य विभाग द्वारा जांच की जाएगी।




