कोरबाछत्तीसगढ़

जटगा में हाथियों का फिर से कोहराम घरके अंदर कोठी में रखे धान को भी नहीं बख्शा*

 

कोरबा//कटघोरा वन मंडल के परिक्षेत्र जटगा (भांवर कछार) में बीती रात हाथियों का फिर से उत्पाद देखने को मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार महीने बीतने को है।

लगातार जटगा क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। गरीब

किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन हाथियों का आतंक मानो भय पूरे क्षेत्र के लोगों में बना हुआ है।

स्थिति यहां तक आ चुकी है, कि घर में भी हाथियों का तांडव जारी है।

बता दें बीती रात लगभग 11 से 12:00 बजे हाथियों का पुनः जटगा भांवर कछार

मोहल्ले में दस्तक दिया गया।

जिसमें मोहल्ले के अंदर घुसकर

किसान राम सिंह/ अमीर सिंह, अंश सिंह/दह राम, सोनकुवर/प्यारे लाल, किशुन सिंह/सुखलाल समेत कई गरीब परिवार के आशियाने को को तोड़कर नष्ट कर दिया गया है।

घर की दीवारों को भी गिरा दिया गया है।

घर में रखे धान चावल कोठी में रखे धान को भी खा दिया और घर में रखे और सामानों को भी तीतर बितर करके पूरा नष्ट कर दिया गया है।

साथ ही राम सिंह और अंश सिंह के द्वारा बाड़ी में लगाए रवि फसल अरहर को भी पूरी तरह से सफाया कर दिया गया है।

वन विभाग की ओर सेलोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास जारी है लेकिन हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। छोटे-छोटे किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि साल भर में जो खेतीकर फसल तैयार किए रहते हैं। उन फसलों को कैसे बचाएं। अब तो घर भी सुरक्षित नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!