कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों में अनुविभागीय अधिकारी की कड़ी कार्यवाही।

कोरबा // हरदीबाजार तहसील के अन्तर्गत ग्राम हरदीबाजार एवं ग्राम सुआभोड़ी में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों में कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) श्री रोहित कुमार सिंह तहसीलदार हरदीबाजार श्री अभीजित राजभानू ‌, थाना प्रभारी श्री मृत्युंजय पांडेय, राजस्व दल सह पुलिस, पंचायत विभाग के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई।

जिसमें कुल 18 ईंट भट्टा मालिकों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 9 लाख अवैध ईंट जप्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया।

कार्यवाही के दौरान ईंट भट्टों में अवैध बिजली कनेक्शन पाया गया।

जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अवैध बिजली कनेक्शन को जप्त करने की कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा किया गया। अवैध परिवहन में उपयोग लाए जाने वाले वाहन ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया ।

जांच के दौरान हरदी बाजार निवासी राजेश जायसवाल के द्वारा अवैध मिट्टी की खुदाई कर जेसीबी तथा ट्रैक्टर के माध्यम से ईंट‌‌ भट्ठों में प्रदाय किया जाना लोगों के द्वारा बताया गया। साथ ही अवैध कोयला का उपयोग ईंट भट्ठों में किया जाना पाया गया जिसके संबंध में थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि जिले के

कई इलाकों में अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार होता है निश्चित तौर पर इस कार्यवाही के बाद जिले में अवैध ईंट भट्ठों के कार्य पर लगाम लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!