पाली में हुआ वाटर सेड महोत्सव का भव्य।आयोजन मुख्य अतिथि रहे विधायक तुलेश्वर मरकाम

कोरबा//पाली विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेलसरा में दिनांक 05/12/2025 को वाटर सेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा
माइक्रोवॉटरशेड चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कार्यक्रम हुआ।
फिर आए हुए अतिथियों द्वारा श्रमदान एवं पौधारोपण , जलग्रहण विकास कार्यों का 3 लोकार्पण और 7 कार्यों का भूमि पूजन आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम जी पाली तानाखार,सरपंच ग्राम पंचायत तेलसरा से श्री भारत सिंह मरावी, पूर्व सरपंच समेलाल कुसरो पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत मेरई के सरपंच श्री अर्जुन सिंह नेटी विकास खंड पाली के ग्राम पंचायत पहाड़ गांव सरपंच श्री धरम पाल जी।
कमेटी के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
साथ ही डब्ल्यूसीडीसी से श्री शिशिर सामंत,श्री आशीष यादव एवं डब्ल्यूडीटी श्री अवनीश डिक्सेना,श्री अंजोर कंवर ,श्री परमेश्वर साहु ,श्री श्याम राव मराठा ,श्री राकेश कुमार सोनी, श्रीमती ज्योति लहरे एवम समस्त वाटरशेड समिति सचिव एवं समस्त स्व सहायता समूह के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात जनप्रतिनिधियों के द्वारा वाटरशेड महोत्सव तथा जलग्रहण के विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।
इसी कड़ी में जल ग्रहण मिशन कार्यक्रम को लेकर सोनवानी लोक कला जत्था कार्यक्रम का आयोजन भी किया गयाथा।




