छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री के आश्वासन से हड़ताल हुआ था स्थगित 3 माह बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई 1 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल ।

  1. स्कूल सफाई कर्मचारी संघ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर//स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में साफ सफाई का काम कर रहे हैं। स्कूलों में केवल सुबह 2 घंटा काम करना निर्धारित है परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य, चपरासी के पद रिक्त होने के कारण उनके सभी कामों को सफाई कर्मचारी करते हैं जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है। मेहताना के एवज में केवल 3000 से 3500 रुपए प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाता है इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार नहीं चला पाते हैं कर्ज लेकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। संघ की मांग पूर्णकालिन कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान किया जाए को लेकर पिछले 15 वर्षों से आवेदन निवेदन धरना प्रदर्शन आंदोलन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया। परंतु संज्ञान में नहीं लिए जाने पर 15 जून 2025 से 12 सितंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के द्वारा संगठन की मांग और हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान दिलाने हेतु आश्वासन मिलने पर 12 सितंबर को हड़ताल स्थगित किया गया था। परंतु लगभग तीन महीना व्यतीत होने जा रहा है संघ की मांग पूरी नहीं हो पाई है अथवा हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रांतीय बैठक 25 दिसंबर 2025 आयोजित किया गया था जिसमें सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया है।

(1) 28 दिसंबर को अनियमित कर्मचारी महासंघ के धरना प्रदर्शन आंदोलन में स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्य शामिल होगा।

 

(2) 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी तक संगठन की मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में विधायक, मंत्री और संसद को ज्ञापन सौपना है। साथ ही मांगों को लेकर समर्थन व सहमति पत्र मांगा जाएगा ।

(3) 16 जनवरी को प्रदेश स्तरीय रायपुर में हुंकार रैली धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा । 26 जनवरी को संगठन की मांगों को घोषणा करने हेतु ज्ञापन सौपा जाएगा।

(4)सरकार के द्वारा 26 जनवरी को मांगो के संबंध में घोषणा नहीं किए जाने पर 1 फरवरी 2026 से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना, प्रदर्शन, व रैली का आयोजन किया जाएगा।

 

(5) 15 जून 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रदेश स्तरीय हड़ताल में कितने सदस्य हड़ताल में थे और कितने सदस्य नहीं थे जिसकी जानकारी समस्त जिला पदाधिकारी या ब्लॉक पदाधिकारी सूची निकलवा कर प्रदेश संगठन मे जमा करना होगा। ताकि जो संगठन को साथ नहीं देता उनके खिलाफ उचित कार्यवाही किया जा सके।

 

(6) स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में अनावश्यक रूप से जो सदस्य एक दूसरे पर आरोप लगता है, गाली देता है, अशोभनीय, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता है उनके खिलाफ एस. पी., आई.जी., डी.आईजी को कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

 

 

 

प्रदीप वर्मा

प्रदेश मीडिया प्रभारी

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ

रायपुर छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!