Uncategorized

चित्रकूट के हर मेधावी छात्र छात्रा को मिलेगी उच्च शिक्षा_ हिमांशु पांडेय*

 

*चित्रकूट के हर मेधावी छात्र छात्रा को मिलेगी उच्च शिक्षा_ हिमांशु पांडेय*

अब कोई धन के अभाव में नहीं होगा शिक्षा से वंचित_ हिमांशु पांडेय

चित्रकूट / राजापुर

राजापुर तहसील अंतर्गत ग्राम अर्जुनपुर के युवा समाजसेवी हिमांशु पांडेय सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हैं व जो यस कोन्फी अबोड़ के निर्देशक भी हैं और वह मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के सदस्य के रूप में भी देश के कोने कोने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

हिमांशु पांडेय का कहना है कि चित्रकूट जनपद के उन पिछड़े गांव में जहां प्रतिभावान छात्र छात्राएं धन के अभाव में शिक्षा से वंचित हैं ऐसे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए हम सब मिलकर धन के माध्यम से उनकी सहायता करेंगे और देश के बड़े संस्थानों तक उन प्रतिभावान छात्र छात्राओं को दाखिला दिलाने का भी कार्य करेंगे।

हम सब मिलकर इस दिशा में एक क्रांतिकारी पहल करते हैं जिससे चित्रकूट जनपद का कोई भी बच्चा धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह सके।

जिन बच्चों के अंक 70% से ज्यादा हैं और वाकई वह छात्र छात्राएं अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं उन सभी छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हम और हमारा ट्रस्ट हर समय उनके साथ है।

हिमांशु पांडेय ने बताया कि मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य श्री रूपचंद जी और श्री अरुण योगी जी के नेतृत्व में हम लोग इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

हमारा यह कार्य भारत में ही नहीं अपितु देश के बाहर भी अमेरिका इंडोनेशिया यूक्रेन यूरोप आदि देशों में भी सेवा कार्य चल रहा है।

पाकिस्तान से आए छह हजार हिंदू शरणार्थियों की स्वास्थ्य शिक्षा कपड़े आदि जरूरी वस्तुओं की पूर्ति की जा रही है।

हिमांशु पांडेय का कहना है कि भविष्य में चित्रकूट जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी आदि क्षेत्र भी बड़े स्तर पर कार्य करना है

हिमांशु पांडेय ने कहा कि यह सब कार्य सरलता से जो संपन्न हो रहे हैं उसके पीछे हमारे मित्र व सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन त्रिपाठी का दिशा निर्देश संघर्ष और क्रांतिकारी प्रयास हैं जिससे यह सब संभव हो पा रहा है।

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!