कोरबाछत्तीसगढ़

गार्ड मजदूर, ट्रैक्टर, टैंकर इत्यादि का भुगतान किए बगैर साइड सुपरवाइजर फुर्र,ठेकेदार फोन भी नहीं रिसीव कर रहा। गरीब मजदूर भटक रहे भुगतान के लिए।

 

 

डिवीजन हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट एन एम भारत न्यूज छत्तीसगढ़।

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम तुमान ,पुटुवा, बनखेता मार्ग पर अहिरन नदी में लोक निर्माण विभाग (PWD)उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य विगत पांच, छह वर्षों से चल रही थी।

जो अब पूर्ण हो चुकी है।

लेकिन अभी तक साइड में गार्ड का काम सम्भाल रहे श्रमिकों का भुगतान नहीं किया गया है।

साथ ही ट्रैक्टर , टैंकर इत्यादि का भी भुगतान नहीं किया गया है।

जिसके कारण श्रमिकों को भारी आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि पुल निर्माण, पहुंच मार्ग निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुकी है।

अब तो बाहर से आए हुए साइड में काम कर रहे स्टॉप भी अपने अपने घर चले गए।

साइड सुपरवाइजर भी फुर्र हो गए।

ऐसे परिस्थिति में स्थानीय मजदूरों के द्वारा ठेकेदार विशंभर दयाल अग्रवाल पत्थलगांव जिला जशपुर से फोन के माध्यम से सम्पर्क करने की कोशिश की गई।

लेकिन ठेकेदार विशंभर दयाल अग्रवाल भी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

स्थिति ऐसे आन पड़ी है कि किसे भुगतान के लिएकिसे अपनी बात सुनाएं।

भुगतान राशि भी लगभग चार से पांच लाख रुपए है।

जो एक गरीब मध्यम आय वाले लोगों के लिए काफी मोटी रकम होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!