

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा/पाली ! जनपद पंचायत पाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधि को आगे बढ़ाने एवं बच्चों में सर्वांगीण विकास की ओर पहल करते हुए शास. प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा को ब्लूटूथ ट्रॉली स्पीकर प्रदान किया गया। जो स्कूल में होने वाले बैठक,शैक्षणिक गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी है।ब्लूटूथ ट्रॉली स्पीकर,चॉकलेट एवं प्रोत्साहन राशि पा कर बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला।सरपंच संजय राज ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधि में सहभागिता जरूरी है।उपस्थित जनप्रतिनिधि जनक राम पटेल, नंदलाल पटेल ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि नियमित स्कूल आने व पढ़ाई लिखाई करने से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है।सभी बच्चे वार्षिक परीक्षा की तैयारी करें और अधिक से अधिक अंकों के साथ परीक्षा में पास होवें। सरपंच द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि लेकर सहयोग प्रदान करना प्रसंसनीय कार्य है।
सरपंच संजय राज,जनक राम पटेल,नंदलाल पटेल,रामकृष्ण पटेल,तुलाराम सिदार,पवन दास, राजकुमार मरावी,शेखर पटेल, परमानंद पटेल,गोवर्धन पटेल,रूपाबाई,हिम बाई, संतोषी बाई,अनिता पटेल,रम्हौतीन बाई, शैक्षिक समन्वयक सत्य प्रकाश खांडेकर,प्रधान पाठक मनोज चौबे,शिक्षक संतोष यादव, कर्मचारी रामकुमार जगत आदि उपस्थित थे।




