








स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट NM भारत न्यूज।
कोरबा//कटघोरा रेंज विभाग चैतमा अंतर्गत सुरका में हरे पेड़ों की कटाई हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी।
चैतमा रेंज विभाग अंतर्गत सुरका गांव में हरे पेड़ों की कटाई जो हो गई है।
विभाग को अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं।
इससे साफ झलकता है कि वन विभाग वनों की सुरक्षा के लिए अपनी दायित्व में लापरवाही तो कर रही है।
हमने इस संदर्भ में रेंजर दिनेश कुर्रे और वहां से डिप्टी रेंजर परस राम पटेल जी से जानकारी लेनी चाही ,
तो उनके द्वारा अभी तक हुए हरे पेड़ों की कटाई के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
यानी उनको भनक भी नहीं लगी उधर हरे पेड़ों की हो गई कटाई।
क्या ऐसे ही वनों की सुरक्षा की जाएगी यह सवाल दर्शाता है।
बता दें पर्यावरण सुरक्षा आज की हम सब के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।
क्योंकि प्रकृति के साथ संबंधित जीवन शैली हमारे देश की सन्सकृतिक परंपरा का हिस्सा रही है।
पर्यावरण का सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है।
पेड़ पौधे ही हमारे गांव क्षेत्र की हरियाली, शुद्ध हवा, और भविष्य की सुरक्षा है।
ऐसे में वनों की कटाई और वनों का क्षरण मानव जीवन शैली को प्रभावित करेगी
*प्लांटेशन, पौधा रोपड़ सिर्फ दिखावा।*
सुरका में हुए पौधारोपण अभी कुछ दिन बीते हुए हैं।
लेकिन पौधे मर रहे हैं जबकि शासन की ओर से वन विभाग के लिए पौधा रोपण हेतु सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है।
बावजूद सुरका में हुए प्लांटेशन पौधारोपण सक्सेस नहीं है पौधे मर रहे हैं।
और अधिकारी अपने ऑफिस में बैठे हैं।
ऐसे में वनों की सुरक्षा जवाब देह कौन।




