

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट NM भारत न्यूज।
कोरबा//पाली विकास खंड अन्तर्गत नुनेरा धान मंडी में शासन के आदेशों का हो रहा उल्लंघन।
बिना ढाला किए धान को किसानों द्वारा कर रहे हैं।
पलटी जब इस विषय में पत्रकारों द्वारा
मंडी फड़ प्रभारी से संपर्क साधने की कोशिश की गई,
तो फड़ प्रभारी अश्वनी जी मोबाइल फोन बंद कर हो गए गायब।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2026 की
धान खरीदी अंतिम समय पर है ।
और जो शासन प्रशासन
के द्वारा किसानों की धान खरीदी की नियम लागू किया गया है।
उसका यहां नुनेरा में कोई खास प्रभाव नहीं है।
यहां फड़ प्रभारी बिल्कुल नियम को ठेंगा दिखा रहे हैं।
जबकि शासन के नियमानुसार धान खरीदी ढाला कर ही खरीदी की जानी है।
परन्तु नुनेरा में नियम विरुद्ध खरीदी हो रही है।




