कोरबाछत्तीसगढ़

पाली में पेट्रोल लेकर किसान पहुंचा मंडी,कहा धान नहीं बिकने पर लगा दूंगा आग। तत्काल मौके पर पहुंचे नायब तहसील दार।

 

 

 

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट NM भारत न्यूज।

Korba breaking//पाली विकास खंड अंतर्गत कृषि धान मंडी ग्राम चनवारी नवापारा में हद तो तब हो गई, जब किसान चंद्रभान सिंह तंवर ने धान नहीं बिकने की वजह से निराश होकर आवेश में आकर धान मंडी चन वारी नवापारा पेट्रोल भरी जर्किन लेकर पहुंचा। कहा नहीं बिकी तो लगाऊंगा आग

मुख्य कारण धान मंडी प्रभारी की लगातार किसानों की धान को वापस करना

मिली जानकारी अनुसार धान मंडी फड़ प्रभारी दीपक बसियारे द्वारा कई किसानों के धान को वापस करने के कारण किसान पेट्रोल लेकर धान मंडी में घुस गया,और अपने ही धान को आग लगा दूंगा करके परेशान होकर कहने लगा,

स्थिति बेकाबू होने के कारण प्रभारी के द्वारा एवं मीडिया पत्रकारों के द्वारा नायब तहसीलदार पाली को अवगत कराया गया,

तब मौके पर तत्काल नायब तहसीलदार एवं 112 की टीम पहुंची और किसान को शांत कर उनके द्वारा लाए गए धान को जांच किया गया।

जांच के दौरान कुछ धान अच्छा निकला, और उसको खरीदी में शामिल किया गया।

और कुछ धान की गुणवत्ता खराब होने के कारण वापस किया गया और फिर नायब तहसीलदार पाली के द्वारा पंचनामा तैयार कर ग्राम पंचायत चन वारी नवापारा के सरपंच एवं समस्त उपस्थित किसान व प्रशासन अमला,के मध्य मामला को सुलह कराया गया।

और किसान चंद्रभान सिंह तंवर को सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

इस प्रकार सुशासन व्यवस्था  पर मेहनत कश किसान ने फिर अपनी दर्द और मन की पीड़ा को बयां किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!