कोरबाछत्तीसगढ़

पालीताना खार विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक नगरी तुमान धान उपार्जन केंद्र पर टोकन अपने हाथ पर काट कर ला रहे हैं धान बेचने किसान।

तुमान

 

*स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट NM भारत न्यूज छत्तीसगढ़।*

 

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है जिसमें कोरबा जिले के ऐतिहासिक नगरी ग्राम तुमान में भी शासन की नियमानुसार धान खरीदी का काम किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल की दर से टोकन प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है

तुमान धान संग्रहण केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष जी के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने धान उपार्जन केंद्र पहुंचते हैं किसानों को हर समस्या का जानकारी लेते रहते हैं तुमान धान उपार्जन केंद्र पर आज तक 280 किसानों से 17052.80 क्विंटल धान खरीदा गया है

 

किसान का टोकन काटने पर हल्का पटवारी द्वारा सत्यापन करने के बाद ही धान उपार्जन केंद्र में किसान धान बेचने लाते हैं।

तुमान धान उपार्जन केंद्र पर किसानों से संपर्क करने पर बताया गया कि हमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है यहां सभी चीज व्यवस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!