
* पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक रिपोर्टर संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।*
कोरबा//पसान थाना अंतर्गत ग्राम सारिश मार पहाड़ में आज दिनांक 7.01.2026 दिन बुधवार को सेमरा निवासी कुमार सिंह पिता रामप्रसाद जाति गोड़ उम्र लगभग 59 साल ने फांसी लगाकर जान दे दी ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुमार सिंह ने रविवार को चंदरौटी गांव जाने के नाम से घर से निकला था।
लेकिन आज अचानक प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा सारिस मार पहाड़ पर फांसी पर लटका हुआ उसका शव मिला।
जिसके बाद सेमरा पंचायत सरपंच एवं सभी पंच प्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस थाना पसान को सूचना दी गई।
और फिर पसान थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को उतारा गया ।
फिर पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस दुखद घटना के बाद पूरे गांवों में मातम पसरा हुआ है।




