

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
26जनवरी
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुटुवा में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक कार्य क्रम देखने को मिला।
स्वागत गीत के साथ छत्तीसगढ़ पारंपरिक गीतों में बच्चों ने अपने नृत्य के माध्यम बहुत ही सराहनीय प्रस्तुतियां बिखेरीं।
साथ ही हिंदी देश भक्ति गीतों के माध्यम से देश भक्ति का संदेश अपनी कला प्रस्तुति कर देश प्रेम का अगाध संदेश व्यक्त करी।
आए हुए सभी ग्रामीणों के द्वारा बच्चों की हौसला अफजाई के लिए खूब तालियां बजाकर स्वागत हुई।
फिर सभी प्रतिभागी बच्चों को कलम देकर पंचायत एवं शाला परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्री अनंग विलास तंवर जी उप सरपंच श्री मति बंधन देवी जी।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक गण, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, एवं ग्राम पंचायत से सभी महिला पुरुष भारी संख्या में इस महापर्व पर शामिल रहे।
अंत में सरपंच श्री अनंग विलास तंवर जी ने आज के महा पर्व गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान, कुर्बानी और संघर्ष को याद दिलाते हुए कहा कि, गणतंत्र दिवस हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।




