
पोड़ी उपरोड़ा से संगम मरकाम की रिपोर्ट।
कोरबा//09.01.2026पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत बीजा डांड़ पुटी पखना में रूंगटा कोल खदान के संदर्भ में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में जोरदार विरोध देखने को मिली है।
इसी तारतम्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर बीजडांड़ में महापंचायत आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए साथ ही इस जन आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर मरकाम भी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में पहले से ही दो कोयला खदानें विजय सेंट्रल और रानी अटारी 20,25 वर्षों से संचालित है लेकिन क्षेत्र का अपेक्षा अनुसार विकास अभी तक नहीं हो पाया है बावजूद एक और खदान खुलने से ग्रामीणों ने प्रस्तावित खदान को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
साथ ही अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासियों के बहुत दिनों से लंबित वन अधिकार मामलों को भी प्रमुखता से मुद्दा को आंदोलन में उठाया गया।
और आह्वान किया गया कि जिनका जिला स्तर पर निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र वन अधिकार पत्र प्रदान किया जाए विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि प्रस्तावित खदान से आसपास के ग्राम पंचायत बहुत ही प्रभावित होंगी । फिर भी ग्रामीणों पर सहमति के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में खदान खोलने है या नहीं इसका फैसला सिर्फ जनता करेगी उन्होंने ग्राम सभा में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुली चर्चा की मांग की इस तरह आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी की मांगों पर जल्द ही निर्णय लिया जाए।
अन्यथा अनिश्चितकालीन उग्र जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।




