कोरबाछत्तीसगढ़

बाइक के साथ भीषण सड़क हादसा, हादसे में युवक की गई जान फील्ड में निकला हुआ था युवक।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा//कटघोरा के समीप रंजना झाल कछार आसपास दिनांक 28.02.2026समय लगभग सुबह 8.30बजे पुटुवा निवासी मृतक अशोक कुमार पावले जो माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में काम करता था।
और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की ही कार्य के लिए फील्ड में निकला हुआ था, इसी दरम्यान अचानक सामने से बाइक चालक के द्वारा उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, और इस टक्कर में अशोक कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई, उनकी हालत बहुत ही गंभीर देख आनन फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया,
लेकिन सिर में चोंट बहुत गहरी होने के कारण अशोक की हॉस्पिटल में ही मृत्यु हो गई।
मृत्यु पश्चात शव को पुलिस टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
बतादें इस दर्दनाक हादसे ने मृतक के परिवार को झकझोर कर के रख दिया है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!