छत्तीसगढ़सरगुजा

चिकित्सा प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी बने डॉ. सोमेश कुशवाहा, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

सरगुजा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन साय के निर्देश पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा की, जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा के भाजपा नेता डॉ. सोमेश कुशवाहा को चिकित्सा प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोमेश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

डॉ. सोमेश कुशवाहा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा कार्यों को गति देंगे. पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!