चित्रकूट

चित्रकूट में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचलाः शौच के लिए जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत

 

एमएम  भारत न्यूज से देवीदयाल राजपूत की खास रिपोर्ट।

चित्रकूट में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचलाः शौच के लिए जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना अहिरी के पास पेट्रोल पंप से पहले सुबह करीब 6 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने राम भजन (55) को टक्कर मार दी। राम भजन शौच के लिए जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राम भजन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात वाहन एक डंपर या ट्रक हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। टक्कर से मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया था। मृतक राम भजन के तीन बेटे हैं और उनकी पत्नी का नाम गिरजा है।

मऊ थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!