https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifचित्रकूटलोकल न्यूज़

दिनांक 02 फरवरी 2026 को श्री पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा विकारा खंड, मऊ के ग्राम सेसा सुबकरा में संचालित उम्मीद प्रेरणा लघु उद्योग, मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

N M भारत न्यूज़

 

 

दिनांक 02 फरवरी 2026 को श्री पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा विकारा खंड, मऊ के ग्राम सेसा सुबकरा में संचालित उम्मीद प्रेरणा लघु उद्योग, मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

खबर चित्रकूट जिले से

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने टी एच आर प्लांट के निरीक्षण दौरान टी०एच०आर० प्लांट के रखरखाव व साफ सफाई आदि का अवलोकन करते हुए संबंधित को समुचित साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्लांट की अध्यक्षया श्रीमती मन्जू है, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्लांट में कुल 20 महिलाएं कार्यरत है जो एक शिप्ट में 10 महिलाए कार्य करती हैं। यह भी अवगत कराया गया कि दलिया बनाने हेतु 113 मैट्रिक टन प्रतिमाह लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 96.68 मैट्रिक टन का उत्पादन किया गया है। इस टी०एच०आर० प्लांट से विकास खण्ड मऊ एवं पहाड़ी के कुल 432 केन्द्र सम्बद्ध है, जिनमें से 402 केन्द्रों में दलिया वितरण किया जा चुका है। गेहू की धुलाई के बारे में पूछे जाने पर टी एच आर प्लांट में कार्यरत महिलाओं द्वारा बताया गया कि प्लांट से बाहर गेहूं की धुलाई की जाती है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मऊ को निर्देशित किया कि प्लांट पर वाटर हार्वेस्टिंग विकसित किया जाए, जिससे पानी संरक्षित हो सके। जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्लांट की बुक कीपर आकांक्षा गुप्ता द्वारा अभिलेखों का अवलोक कराया गया, जिसमें अद्यतन प्रविष्टि पायी गयी। सीसी टी०वी० कैमरे कियाशील पाये गये।

 

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न सुव्यवस्थित ढंग से रखा हुआ नहीं पाया गया। जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि यहाँ पर कोई गोदाम नहीं है, जिसके कारण खाद्यान्न सामग्री रखने में असुविधा हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप से उक्त टीएचआर प्लांट पर गोदाम का निर्माण कराये जाने हेतु प्राक्कलन तैयार कराकर शीघ्र अग्रेतर कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। साथ ही गेहूं धुलाई हेतु कक्ष का निर्माण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा यह भी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उपायुका स्वत्तः रोजगार से समन्वय कर यहां के संचालिकाओं को विकासखंड कर्वी के खोह में बने टी एच आर प्लांट का भ्रमण व निरीक्षण कराकर उन्हें जागरूक तथा अनुभव दिया जाए। इसी प्रकार टीएचआर खोह की संचालिकाओं को भी टीएचआर मऊ का भ्रमण / निरीक्षण कराया जाये। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी बी०एम०एम० श्री अजय सिंह, सहायक विकास आईएसबी एवं खण्ड विकास अधिकारी मऊ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!