छत्तीसगढ़रायपुर

जिले के बच्चों को विज्ञान से जोड़ने की पहल को राष्ट्रीय सराहना, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को इसरो ने किया सम्मानित*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 16 फरवरी 2026/ जिले में बच्चों को विज्ञान एवं नवाचार से जोड़ने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के नेतृत्व में विशेष क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा और वैज्ञानिक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध कराने की पहल के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

यह सम्मान बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने, उन्हें उन्नत शैक्षणिक एवं तकनीकी अवसरों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा के संवर्धन हेतु किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों की स्वीकृति है। जिला प्रशासन ने इसे शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!