छत्तीसगढ़रायपुर

*कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद का किया औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को मिला नोटिस*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 12 जनवरी 2026 कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आरंग दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 06 मंदिर हसौद में निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं किचन में पहुंचकर गैस सिलेंडर, बर्तन एवं खाद्य सामग्री को देखा व बाथरूम एवं कक्षाओं की साफ सफाई में अनियमितता पाया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अनुपस्थित पाया गया एवं आंगनबाड़ी सहायिका को साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!