छत्तीसगढ़रायपुर

*कलेक्टर ने रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण* *तालाब गहरीकरण एवं ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर 12 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा-3 में वीबीजी राम जी के कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित नए तालाब गहरीकरण कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ सिंह ने श्रमिकों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से विकसित भारत जी-राम जी योजना के संबंध में भी संवाद कर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम परसदा में ही स्थापित ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। तकनीकी सहायक सुश्री अंजु निषाद ने प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्रणाली के माध्यम से घरेलू अपशिष्ट जल का उपचार कर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाया जाता है। उपचारित जल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जा सकता है। जल शोधन की प्रक्रिया दो चरणों में होती है – पहले सेटलर चेंबर में ठोस कण नीचे बैठ जाते हैं, तत्पश्चात फिल्ट्रेशन चेंबर में वैजयंती पौधों की सहायता से प्राकृतिक रूप से जल का शोधन किया जाता है। इस प्रणाली से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और जल का पुनः उपयोग संभव हो पाता है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक बनर्जी, तहसीलदार आरंग श्रीमती ज्योति मसियारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!