लंबी बीमारी से पीड़ित उपनिरीक्षक का निधन

लंबी बीमारी से पीड़ित उपनिरीक्षक का निधन
कौशाम्बी। ।पश्चिम शरीरा थाना में तैनात उपनिरीक्षक राम अवध बिंद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि उपनिरीक्षक राम अवध बिंद पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
स्वर्गीय राम अवध बिंद अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। थाना परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।




