छत्तीसगढ़रायपुर

*मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उल्लास का केंद्र बना मुख्यमंत्री निवास* *प्रोजेक्ट ‘दिव्य धुन’ के दिव्यांग बच्चों ने गीतों से दी आत्मीय शुभकामनाएं*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 21 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास उल्लास, स्नेह और उत्साह से सराबोर रहा।

जिला प्रशासन रायपुर के नवाचार ‘प्रोजेक्ट दिव्य धुन’ के अंतर्गत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय, मठपुरैना के बच्चों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की बधाई दी।

बच्चों ने बार बार दिन ये आए, अंगना म भारत माता के चिरैया सहित जसजीत, करमा और देवार गीत से समां बांध दिया। मुख्यमंत्री श्री साय बहुत प्रेम से बच्चों से मिले और उनकी कला को सराहा। उन्होंने बच्चों को ट्रैक सूट, लोवर टीशर्ट और प्रोत्साहन राशि भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!