
कोरबा// पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड PMDDY योजनांतर्गत ग्राम पंचायत अमझर अ में जिला प्रशासन कोरबा एवं उप संचालक कृषि कोरबा( छ.ग.), वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकारखंड पोंडी उपरोडा जिला कोरबा ( छ.ग.) के मार्गदर्शन में कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरपंच छत्रपाल सिंह कंवर , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री निशांक कालेश , ग्राम पंचायत सचिव किसान मितान एवं सी एस सी वी एल ई हितेश मनहर कार्यक्रम में लगभग 80 कृषकों की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निम्न प्रगति दर्ज की गई—
पीएम किसान योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त हुए,कृषकों का Farmer ID बनाया गया,किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु आवेदन प्राप्त हुए,विद्युत पंप हेतु आवेदन प्राप्त हुए, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के आवेदन ग्राम से प्राप्त किए गए।
चौपाल में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मुख्य रूप से पीएम किसान, एग्रीस्टैक (AgriStack), पीएम आशा योजना, पीएम मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज का अग्रिम उठाव, धान के स्थान पर अन्य फसलों का विकल्प, दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा तथा मिलेट्स (श्री अन्न) फसलों की खेती पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, आय में वृद्धि करना तथा फसल विविधीकरण के माध्यम से सतत कृषि को बढ़ावा देना रहा। कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।




