

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत सुदूर क्षेत्र सेन्दूर गढ़ विद्यालय में शिक्षा व्यस्था बहुत ही लड़खड़ाई हुई है। शिक्षक की पूर्ण कमी देखी जा रही है,
गौरतलब है कि परीक्षा नजदीक आ चुका है, फिर भी नियमित शिक्षक दो महीने से छुट्टी ले कर आराम फरमा रहे हैं, और वहीं उनके स्थान पर70 बच्चों को सिर्फ एक मानदेय शिक्षक विद्यालय सम्भाल रहे हैं।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि,
आखिर नियमित शिक्षकों को इतनी लंबी छुट्टी क्यों?
बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है जवाब देह कौन?
जबकि परीक्षा नजदीक आ चुकी है।
ऐसे में पूरे ग्राम वासी काफी आक्रोश में हैं।
उनका स्पष्ट कहना है कि शिक्षक कीकमी है इसके लिए हमने पंचायत सरपंच श्री मन्देव श्याम एवं जनपद सदस्य श्री संतोष मरावी जी के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर.दयाल जी को अवगत करा चुके हैं।
लेकिन उनके ओर से भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं आया। और न ही कोई शिक्षक आया।
*शिक्षा व्यस्था के लिए शासन की महत्वपूर्ण पहल जारी,फिर भी गांव अंचल में शिक्षा स्तर कमजोर क्यूं?*
शिक्षा पूरे राष्ट्र के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की कुंजी है। जो हर व्यक्ति को आत्म निर्भर और सभ्य बनाती है। लेकिन से न्दूर गढ़ में शिक्षक की कमी के कारण यहां के बच्चों की स्वर्णिम भविष्य अंधकार की ओर जाती दिखाई दे रही है।




