पोकलैंड मशीन से धड़ल्ले से महेवाघाट पर यमुना नदी की जलधारा से हो रहा है बालू खनन

पोकलैंड मशीन से धड़ल्ले से महेवाघाट पर यमुना नदी की जलधारा से हो रहा है बालू खनन
वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं
*कौशांबी।**मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महेवाघाट पर यमुना नदी की जलधारा से अवैध बालू खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। यमुना नदी के जल धारा से पोकलैंड मशीनों के सहारे खुलेआम बालू खनन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे खनन विभाग प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में भारी मशीनों से लगातार यमुना नदी की जलधारा से बालू निकासी होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक नजदीकी थाना से लेकर खनन अधिकारी तक बालू कारोबारियों का मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है, जिसके चलते चौबीस घंटे यमुना नदी की जलधारा से खनन का सिलसिला जारी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन अधिकारी कभी-कभार घाट पर पहुंचकर औपचारिक निरीक्षण करते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और लौट जाते हैं। इसके बाद फिर से यमुना नदी की जलधारा से खनन शुरू हो जाता है। इस पूरे मामले से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी नियमों की भी खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से महेवा घाट पर हो रहे बालू के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरव सिंह ब्यूरो चीफ ✍️✍️




