छत्तीसगढ़रायपुर

*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 967 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 13 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 3 बोरियाकला में 134 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र खोखोपारा एवं अयोध्या नगर मठपुरैना में 130 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 एवं 17 बीरगांव में 129 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1,2,3 लमकेनी में 141 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र धर्म नगर, छत्तीसगढ़ नगर, सुदामा नगर में 167 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र गनियारी, मटियाडीह, पीकारीडीह में 128 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बाना में 138 बच्चों की स्क्रीनिंग, व पूरे जिले में आज कुल 967 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!