कोरबाछत्तीसगढ़

*रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई-एक माह में 98 प्रकरण दर्ज*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा 20 फरवरी 2026/
जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो आबकारी वृत्त-कोरबा दक्षिण आबकारी वृत्त एवं कोरबा आंतरिक आबकारी वृत्त-में अवैध शराब निर्माण, धारण, विक्रय तथा परिवहन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी अधिकारियों के निर्देशन में नियमित गश्त और उपलब्धन कार्यवाही की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप विगत एक माह में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं।
वृत्त-कोरबा दक्षिण के प्रभारी अधिकारी द्वारा चार सप्ताह की अवधि में आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल तिरपन प्रकरण दर्ज किए गए। इस अवधि में दो सौ उनतालीस दशमलव एक सौ लीटर मदिरा तथा छह सौ पाँच किलोग्राम लाहन जप्त किया गया है। कुल बावन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, वहीं अवैध मादक पदार्थ बरामद न होने की स्थिति में चौदह खाली तलाशी पंचनामा तैयार किए गए हैं।
इसी प्रकार वृत्त-कोरबा आंतरिक के प्रभारी अधिकारी द्वारा पिछले एक माह में पैंतालीस प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान एक सौ बारह दशमलव पचास लीटर मदिरा और छह सौ पचहत्तर किलोग्राम लाहन जप्त किया गया है। कुल तैंतालीस आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है, जबकि अवैध सामग्री न मिलने पर सत्ताईस खाली तलाशी पंचनामा तैयार किए गए।
जिले में आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा जिला स्तरीय संयुक्त दल का गठन किया गया है, जो पुलिस विभाग के सहयोग से निरंतर उपलब्धन और गश्त संबंधी कार्यवाही कर रहा है। इस संयुक्त प्रयास के परिणामस्वरूप अवैध शराब निर्माण और बिक्री की गतिविधियों पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में अवैध मदिरा गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!