छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

रायपुर*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 828 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 09 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज आरंग टीम बी द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनारसी में 177 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा 131 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा बंधवापारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में 106 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 8 एवं 13 भनपुरी में 148 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा मिडिल स्कूल गोंडपारा में 113 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा सेजेस आर.डी तिवारी में 153 बच्चों की स्क्रीनिंग पूरे जिले में आज कुल 828 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!