छत्तीसगढ़रायपुर

*स्मृति पुस्तकालय योजना: छात्रा सनूई सुमन पाठक ने जिला प्रशासन को दान की कंप्यूटर*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 11 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रा सुश्री सनूई सुमन पाठक ने जिला प्रशासन को कंप्यूटर सेट दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह यह कंप्यूटर सेट ग्रहण की तथा दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा अब तक 5 लेपटॉप, 1 टैबलेट एवं 1 कंप्यूटर दान में दी जा चुकी है। ये कंप्यूटर जरूरतमंद के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!