

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा/कटघोरा
ग्राम पंचायत देवगांव में रोजगार गारंटी कार्य चल रही , जिसमें बाल मजदूर काम करते पाया गया है,
ज्ञात हो कि इन दिनों जिले भर के अलग अलग जगहों के निर्माण कार्यों में निर्माण एजेंसी द्वारा वयस्क से कम उम्र के बालकों से मजदूरी का काम लेते हुए जगह जगह दिख रहे हैं । निर्माण एजेंसी बाल श्रम नियमों का खुला उल्लंघन करते दिख रहे है ।
शासन के विभिन्न बाल श्रम कल्याण कारी योजना और नियमों के बावजूद, इन बातों को नजरअंदाज कर निर्माण एजेंसी कम उम्र के बालको से काम ले रहे है।
कार्यवाही के आभाव में इनके हौसले बुलंदी पर है।
इसी कड़ी में कटघोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत देवगांव में रोजगार सहायक गोविंदा महानंद के द्वारा द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक से रोजगार गारंटी कार्य तालाब निर्माण में मजदूरी कराते देखा गया।
हालांकि रोजगार सहायक गोविंदा से इस मामले की जानकारी लेने पर उन्होंने मेरे जानकारी में नहीं है कहकर साफ इंकार कर दिया। ये भी कहा कि खाना पहुंचाने आया रहा होगा।
जबकि बालक से पूछने पर उन्होंने वयस्क उम्र अट्ठारह वर्ष
से कम उम्र का होना बताया।
इससे स्पष्ट है की ग्राम पंचायत देवगांव रोजगार सहायक नाबालिक से काम करा कर नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे है। अगर संबंधित विभाग और प्रशासन मूक दर्शक बनी रही तो बाल मजदूर कार्य कराने वालों के हौसले बुलंद होते रहेंगे, और लगातार शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते रहेंगे।




