कोरबाछत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में दिखी मानवता की मिसाल A 2 Z सेवा संस्थान आरती नरेन्द्र साहू द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट।

कोरबा// कटघोरा– जवाली रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ओर जहां अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं दूसरी ओर मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर भी सामने आई। हादसे में घायल हुए व्यक्ति बलदाऊ केवट को तत्काल मदद पहुंचाते हुए आरती नरेन्द्र साहू ने अपने एंबुलेंस के माध्यम से अपनी सेवा भावना और संवेदनशीलता का परिचय दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर तड़प रहा था, लेकिन आरती नरेन्द्र साहू ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत अपने वाहन से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका।
इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो जनसेवा, मानवता और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। और आरती नरेन्द्र साहू एंबुलेंस सेवा के माध्यम से पूरे क्षेत्र के जनताओं को सेवा दे रहे हैं।

📌 मानवता का संदेश:
संकट के समय मदद करना सबसे बड़ा धर्म।
समाज में सकारात्मक उदाहरण पेश करना।
जरूरतमंदों के लिए आगे आना ही सच्ची सेवा।
इस नेक कार्य के लिए आरती नरेन्द्र साहू की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!