चित्रकूट
चित्रकूट जिला अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं-
- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं-
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला सलाहकार समिति (DCC) की बैठक में जनपद में संचालित बैंकिंग गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) तथा वार्षिक ऋण योजना की बैंकवार प्रगति का परीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने जिन बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है, उन्हें इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में कार्यरत निजी बैंकों द्वारा शासकीय ऋण योजनाओं में अपेक्षित सहयोग न करने पर सभी विभागों को ऐसे बैंकों से शासकीय खाते हटाने पर विचार करने के निर्देश दिए गए।
वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा के दौरान कृषि, उद्योग/कृषि-आधारित उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों में अधिकाधिक ऋण स्वीकृत कर प्रगति में सुधार लाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंक एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को निर्देशित किया गया कि बैंकों में लंबित आवेदनों में कोटेशन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएं, जिससे ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
जनपद के कृषि क्षेत्र में NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों) की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए शीर्ष 100 चिन्हित बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान एलडीएम द्वारा बताया गया कि ऋणों की समय पर अदायगी से बैंकों के संसाधनों का पुनः उपयोग संभव हो पाता है, जिससे भविष्य में अधिकाधिक लोगों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि बैंक से लिए गए ऋणों का समय पर भुगतान करें, जिससे जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए पूंजी की उपलब्धता का चक्र निरंतर बना रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#Chitrakoot #DLRC #BankingReview #CMYuva #PMSvanidhi #PMSuryaGhar #UPGovt #DistrictAdministration #FinancialInclusion Yogi Adityanath Office Government of UP MYogiAdityanath Pulkit Garg Chief Minister Office Uttar Pradesh All India Radio News Indian Bank RBI Says

