चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लॉक मे जमकर लूट,विकासखंड पहाड़ी में कैंपस के बाहर पंचम राज्य वित्त योजनांतर्गत वर्ष 2023 – 24 में 29.76 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग (खंडिजा) एवं यात्री सेट का कार्य कराया गया है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में भ्रष्टाचार किया

विकासखंड पहाड़ी में कैंपस के बाहर पंचम राज्य वित्त योजनांतर्गत वर्ष 2023 – 24 में 29.76 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग (खंडिजा) एवं यात्री सेट का कार्य कराया गया है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया है। इंटरलॉकिंग के कार्य में दिखाई गई धनराशि के अनुसार कार्य नहीं हुआ है खंडिजा निर्माण में शासनादेश सामग्री के अनुपात का पालन नहीं किया गया एवं मानक विहीन कार्य हुआ है। कार्य में कुल खर्च की गई धनराशि 29.76 लाख दिखाई गई है लेकिन इंटरलॉकिंग का कार्य बहुत ही सस्ते दामों में कराया गया है। इंटरलॉकिंग का कार्य हुए अभी दो वर्ष हुए हैं लेकिन खंडिजा की हालत जर्जर हो गई है। इंटरलॉकिंग के दौरान उसमें प्रयोग की गई मोरम विकासखंड कैंपस के अंदर से शौचालय टैंक के निर्माण के समय खुदाई करके निकालकर प्रयोग की गई है, लेकिन भुगतान मोरम का भी जोड़ लिया गया।
इंटरलॉकिंग के साथ यात्री सेट का भी भुगतान हुआ है लेकिन यात्री सेट का कोई कार्य नहीं हुआ इसकी भी पूरी धनराशि भ्रष्टाचारियों के द्वारा गबन कर ली गई।
MYogiAdityanath DM Chitrakoot Pro SP Chitrakoot BBC News हिन्दी Panchayati Raj Department, Government of Bihar Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Röhìt Singh Sherse


