चित्रकूट

चित्रकूट पटेल तिराहा से कर्वी देवांगना मार्ग के फोर-लेन रोड के चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से मार्ग में आने वाली बाधाओं तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्यों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई।

पटेल तिराहा से कर्वी देवांगना मार्ग के फोर-लेन रोड के चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से मार्ग में आने वाली बाधाओं तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्यों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि पटेल तिराहा से सोनेपुर पेट्रोल पंप के मध्य मार्ग में स्थित विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं पेयजल पाइपलाइन को शिफ्ट करने का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही, बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रखते हुए सी०सी० रोड का निर्माण कार्य मार्च माह के भीतर ही पूर्ण कर लिया जाए, ताकि कंक्रीट की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
इसके अतिरिक्त परियोजना से संबंधित शेष सभी कार्यों को हर हाल में 30 मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने विभागीय मानचित्र एक-दूसरे के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो और परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!