


स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//कटघोरा 02.03.2026
टी आई श्री धर्मनारायण तिवारी जी ने होली पर्व को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
होली पर्व को आपसी मेल मिलाप सद्भाव और शांति पूर्ण वातावरण में मनाएं,
पुलिस प्रशासन कटघोरा की ओर से आश्वासन दिया गया है कि, त्यौहार के दौरान आवश्यक सहयोग लगातार प्रदान किया जाएगा।
श्री तिवारी जी ने स्पष्ट कहा है कि, किसी भी व्यक्ति किसी अन्य पर अनावश्यक रूप से रंग ना लगाएं।
होली के दौरान शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग लगाने मुखौटा पहन कर हूटिंग करने ओवर स्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी धर्म के पर्व का सम्मान करते शांति व्यवस्था बनाकर सभी नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने, एक दूसरे का सम्मान करने और पर्व को सद्भाव पूर्वक मनाने की अपील की गई है।




