कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

जंगली हांथी के कुचलने से कुदमुरा धान मंडी फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह की गई जान।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा// करतला विकास खंड अन्तर्गत धान उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कारकोमा में फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत को आज रात समय लगभग 1.43 बजे जंगली हांथी ने कुचल दिया है।
जिसमें फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेश कुमार धान मंडी कुदमुरा में एक छोटे कमरे में विश्राम कर रहे थे।
इसी दौरान कुत्ते की अत्यधिक भौंकने की आवाज सुनकर बाहर निकले,
की हाथी ने मौके पर ही कुचल दिया।
और उसकी मृत्यु हो गई।
यह खबर सुनकर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
और शव को पोस्ट मार्टम के लिए करतला पुलिस विभाग को अवगत कराया गया है

बतादें इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
धान उठाव में विलंब होना मृत्यु का मुख्य कारण बताया जा रहा है। लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है।
आसपास मंडी प्रभारियों का स्पष्ट कहना है कि, करतला का कुदमुरा क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र है, ऐसे में यहां प्रशासन को धान उठाव को लेकर विलंब नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!