जनपद #चित्रकूट के सुप्रसिद्ध लक्ष्मण झूला रोपवे पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) के स्वयंसेवकों द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन एवं बचाव अभ्यास (मॉक ड्रिल) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जनपद #चित्रकूट के सुप्रसिद्ध लक्ष्मण झूला रोपवे पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) के स्वयंसेवकों द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन एवं बचाव अभ्यास (मॉक ड्रिल) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रोपवे में तकनीकी खराबी अथवा किसी आपात स्थिति के दौरान फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्यकुशलता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था।
अभ्यास के दौरान यह परिकल्पना की गई कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोपवे की ट्रॉलियां हवा में बीच रास्ते में ही रुक गई हैं और उनमें कई यात्री फंसे हुए हैं।
त्वरित प्रतिक्रिया :
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने तत्काल मोर्चा संभाला। बचाव दल ने आधुनिक उपकरणों तथा रस्सियों (Dynamic एवं Static Rope) की सहायता से हवा में लटकी ट्रॉलियों तक पहुँच बनाई।
सुरक्षित रेस्क्यू :
बचाव कर्मियों ने अत्यंत कुशलता का परिचय देते हुए फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतारा। सुरक्षित बाहर निकाले गए यात्रियों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान किया गया।
#Chitrakoot #NDRF #CivilDefence MYogiAdityanath
#DisasterManagement #MockDrill Pulkit Garg
#EmergencyResponse #RescueOperation #SafetyFirst #PublicSafety #UPGovernment Chief Minister Office Uttar Pradesh All India Radio News Government of UP
#UPNews #IndiaSafety Yogi Adityanath Office Press Information Bureau – PIB, Government of India Chitrakoot – चित्रकूट


