
स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में पदस्थ सचिव श्री अशोक कुमार निषाद जो विगत एक वर्ष से पदस्थ हैं।
नियमित रूप से पंचायत में नहीं बैठते, कार्य में पूर्ण लापरवाही के कारण आए दिन ग्रामीणों को अपने कार्य को लेकर भटकना पड़ रहा है
इसी कारण सरपंच ग्राम पंचायत छिंदिया श्रीमती दिलकुंवर अरमो और जनपद सदस्य क्षेत्र सिरमिना कमला देवी पेंद्रो जी ने सचिव के विरुद्ध कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
उनका कहना है सचिव कभी कभार पंचायत आते हैं, बावजूद शराब पीकर,
ऐसे स्थिति में ग्राम पंचायत में आने तथा आने के बाद जन समस्या से किसी प्रकार का सरोकार नहीं रखते,
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ज्यादातर अपने रिश्तेदार के यहां समय व्यतीत करते हैं।
जिससे पंचायत के बहुत सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जैसे पेंशन प्रकरण, आवास, राशन, जन्म मृत्यु पंजीकरण, सहित अन्य शासकीय योजनाएं,
साथ ही पंचायत मुख्यालय में निवास न कर अपने गृह ग्राम बिसनपुर कटघोरा में निवास करते हैं,
जिसके कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और शासन की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित हो रहे हैं।
सचिव के इस लापरवाही कार्य से पूरे पंचायत वासी भारी आक्रोश में हैं।
इसी कारण वर्तमान सचिव के विरुद्ध कार्रवाई और नवीन सचिव पदस्थाना की मांग तेज हो गई है।




