कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

पूर्व सचिव की स्थानांतरण होने के बावजूद वर्तमान सचिव को नहीं दिया जा रहा प्रभार, कहीं पूर्व सरपंच के साथ घोटाले में बराबर की भागे दारी तो नहीं….

पोड़ी उपरोड़ा से ब्लॉक रिपोर्टर संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम पंचायत कारी माटी से एक दिलचस्प खबर सामने निकल कर आ रही है।
जिसमें ग्राम पंचायत कारी माटी के भूत पूर्व सचिव शुकुल सिंह खुद की नवीन पंचायत में पदस्थापना होने के बावजूद नए सचिव को प्रभार देने के लिए टालमटोल करते आ रहे हैं।
जिसके कारण पंचायत के बहुत सारे जन हितैषी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आखिर प्रभार देने में इतनी विलंब क्यों?
चूंकि कारी माटी पंचायत में पूर्व सरपंच के द्वारा बहुत सारे विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। जिसमें 18लाख की पुल निर्माणाधीन भी शामिल है।
सी सी रोड मजदूरों की मजदूरी भुगतान भी अभी तक नहीं की गई है।
शक के दायरे में पूर्व सचिव शुकुल सिंह भी

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान सरपंच श्री गंगा राम मरकाम भी परेशान होकर मुख्य कार्य पालन अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को भी इस मसले पर आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।

आखिर भूत पूर्व सचिव को किस बात की इतनी डर सता रही है, कि प्रभार देने में विलंब कर रहे हैं।
क्या ऐसी दिक्कतें हैं कि नए सचिव को प्रभार नहीं देना चाहते।

कौन सा डर सचिव को सता रहा है।
या कारी माटी पंचायत से इतना प्रेम कि छोड़ने का मन नहीं कर रहा,
बहुत सारे प्रश्न पूर्व सचिव शुकुल सिंह के ऊपर मंडराता हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!