कोरबाछत्तीसगढ़

सी. पी.खांडे प्रभारी थाना पसान द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया।*

कोरबा //

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सी पी खांडे प्रभारी थाना पसान द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया।*

⏩इस दौरान छात्र-छात्राओं को थाना की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका, अपराध एवं जरायम संबंधी अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक कार्य प्रणाली एवं पुलिस के दायित्वों से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के नियमों, यातायात सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को “गुड टच एवं बैड टच” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदनशील तरीके से समझाइश दी गई, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।

थाना परिसर एवं भौगोलिक स्थिति का भ्रमण कराते हुए बच्चों को पुलिस व्यवस्था की सामान्य जानकारी भी प्रदान की गई तथा उन्हें कानून का पालन करने एवं समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे के द्वारा सउनि राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष राठौर, कुरशा मिंज, आरक्षक, विष्णु पाटले, राहुल बघेल, चंद्रजीत पोर्ते, रतन राठौर, के उपस्थिति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!