छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का शुभारंभ*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 22 मार्च 2026
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का शुभारंभ आज रायपुर स्थित साक्षरता चौक से किया गया।

इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय से सुश्री सुनीता सिंह चौहान, सीनियर कंसलटेंट (एडल्ट एजुकेशन ब्यूरो) एवं सुश्री स्वाती दास, सहायक संचालक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में श्री डेकेश्वर वर्मा, सहायक प्राध्यापक एवं एससीएल प्रभारी तथा श्री मुकुंद साहू, सहायक प्राध्यापक एवं डीसीएल प्रभारी भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!