कोरबाछत्तीसगढ़

वन विभाग की टीम ने ग्रामीण की मदद से जंगल में घायल उल्लू को सुरक्षित बचाया।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा//कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में आज दिनांक 01.03.2026 दिन रविवार समय 8बजे लगभग राज ग्वालिन जंगल में बिँझरा निवासी मुकेश पांडेय कुछ कार्य वश जंगल की ओर गया था, इसी दरम्यान मुकेश पांडेय को जंगल में एक घायल उल्लू मिल गया ,
फिर मुकेश ने मानवता का परिचय देते हुए घायल उल्लू को सुरक्षित घर लाकर वन विभाग की टीम को मीडिया के माध्यम से संपर्क किया।
और खबर मिलते ही जटगा रेंजर श्री गजेंद्र दोहरे जी ने बिना देर किए तत्काल डिप्टी रेंजर मोहन सिंह बीट गार्ड रॉबिन भारद्वाज को लेकर सीधे मुकेशके घर पहुंचा और घायल उल्लू को अपने कब्जे में लिया।

फिर जहां उसके पैरों एवं पंखों में चोंट है उसका इलाज इस वक्त चल रहा है।
रेंजर श्री गजेंद्र दोहरे जी कहा कि,पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे वापस प्राकृतिक आवास छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!